Kashmir Operation Kali:घाटी से आतंकियों का सफाया बदसतूर जारी है. चुन-चुनकर आतंकियों का खात्मा हो रहा है.मकसद है घाटी को आतंक मुक्त बनाना. अब एक बार फिर घाटी में आतंकियों के खिलाफ सेना ने बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है.जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 5 आतंकियों को मार गिराया है.कुलगाम पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने इन 5 आतंकियों को ढेर किया है.इससे पहले 15 नवंबर को भी सुरक्षा बलों ने उड़ी सेक्टर में घुसपैठ की एक कोशिश नाकाम की थी. घुसपैठ को रोकने के लिए सुरक्षा बलों ने 'ऑपरेशन काली' लॉन्च किया था.