शाहरूख ख़ान की फ़िल्म जवान बड़े पर्दे के साथ-साथ राजनीति में भी छायी हुई है। भाजपा नेता जहां एक तरफ़ शाहरुख ख़ान को धन्यवाद बोल रहे हैं तो दूसरी तरफ़ केजरीवाल भी तारीफ़ों के पुल बांध रहे हैं।