ISRO Chief S Somath ने सोमनाथ में पूजा के बाद बताया- भगवान शिव से क्या मांगा ?

Times Now Digital

Updated Sep 28, 2023, 19:50 IST

इसरो चीफ एस सोमनाथ ने गुजरात के सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की. चंद्रयान-3 और आदित्य एल-1 की सफलता के बाद दुनियाभर में इसरो का डंका बज रहा है. भले ही इस कामयाबी के पीछे इसरो के वैज्ञानिकों का हाथ है, लेकिन एस सोमनाथ कई बार इस बात को दोहरा चुके हैं कि इसरो की इन सफलता के पीछे ईश्वर का भी आशीर्वाद है.