Israel-Palestine War News: इजराइल के हथियार से ही जंग लड़ रहा Hamas ?

Times Now Digital

Updated Oct 16, 2023, 11:38 IST

Israel-Palestine War News:इजराइल और हमास के बीच जारी जंग को 10 दिन हो चुके हैं. 7 अक्टूबर को हमास ने इजराइल पर 20 मिनट में 5000 रॉकेट बरसाए थे जिसके बाद खलबली मच गई थी.अब इजराइल हमास ने इसका बदला ले रहा है. दोनों ओर से अबतक हजारों लोग मारे जा चुके हैं, हजारों घायल हैं जबकि लाखों बेघर. इस युद्ध में अबतक फिलिस्तान को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है हालांकि इजराइल को भी पहली बार ऐसे हालात का सामना करना पड़ रहा है और उसके भी सैकडों सैनिक और नागरिक मारे गए हैं.युद्ध के बीच अब ये सवाल उठने लगे है कि आखिर हमास के पास इतने सारे हथियार कहां से आ रहे हैं?