Israel- Hamas war: जब-जब हमास ने इजराइल पर हमला किया, नुकसान Palestine का क्यों हुआ ?

Times Now Digital

Updated Oct 10, 2023, 15:50 IST

Israel- Hamas War: जब-जब हमास ने इजराइल पर हमला किया, नुकसान Palestine का ही हुआ है. आंकड़ें भी इस बात की गवाही देते हैं कि जब-जब हमास ने इजराइल पर हमला किया है, इजराइल ने उसका मुंहतोड़ जवाब दिया है और नुकसान उसका ही हुआ है. बात चाहे 1967 के 6 दिन के युद्ध हो या फिर 1973 के अरब-इजरायल युद्ध का. हर युद्ध में इजरायल भौगौलिक तौर पर अपना विस्तार करता गया और फिलिस्तीनियों की जमीन खिसकती गईं. वहीं हमास ने अपने करतूतों से शांति योजना पर भी कई बार पानी फेर दिया है, जिससे भी नुकसान फिलिस्तीन का ही हुई है. 1990 का दशक आते-आते इजरायल और फिलिस्तीन में बातचीत का दौर शुरु हुआ. एक तरफ बातचीत के जरिए विवाद खत्म करने का प्रयास किया जा रहा था लेकिन दूसरी तरफ मुस्लिम कट्टरपंथियों ने 1987 में हमास नाम के संगठन बनाकर इजराइल के खिलाफ लड़ाई छेड़ दी.