Himanta Biswa Sarma News: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं...असम में 2026 में मार्च-अप्रैल में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है और उससे ठीक पहले हिमंत बिस्वा सरमा ने एक ऐसा बयान दे दिया है जिसपर हंगामा मचा है.असम के मुख्यमंत्री सरमा ने हिंदू समुदाय के लोगों को सलाह दी कि वो राज्य में मुसलमानों की तुलना में गिरती जनसंख्या वृद्धि को रोकने के लिए अगर संभव हो तो तीन बच्चे पैदा करें.