G-20 की Duty में डटे Inspector को PM Modi ने क्यों किया सलाम ?

Times Now Digital

Updated Sep 24, 2023, 12:44 IST

9 और 10 सितंबर को देश की राजधानी दिल्ली में जी 20 शिखर सम्मेलन था जो बहुत ही शानदार ढंग से संपन्न हुआ.इस दौरान अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, जापान, कोरिया, दुबई और सऊदी अरब समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष भारत आये हुए थे. इस दौरान दिल्ली को एक अभेद्द किले में तब्दील कर दिया गया था. दिल्ली पुलिस समेत कई सुरक्षाबलों के जवान दिन रात सुरक्षा को पुख्ता बनाने में लगे रहे.जी-20 शिखर सम्मेलन को सफल बनाने के लिए हजारों लोगों ने गर्मी और बारिश में भी ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाई. 22 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन सभी का आभार जताने के लिए भारत मंडपम में आमंत्रित किया. यहां उनसे बात की और उनके अनुभव जाने. इस दौरान एक जवान ने पीएम के साथ अपना एक निजी अनुभव साझा किया और वो भावुक हो गया.