Deoaria Murder Case: क्या है देवरिया कांड जिसके चलते 6 लोगों को मौत के घाट उतारा ?

Times Now Digital

Updated Oct 3, 2023, 13:11 IST

Deoaria Murder Case: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में हुए नरसंहार से हड़कंप मचा है. यहां एक ही गांव के दो घरों के बीच जमीन को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि 6 लोगों की हत्या हो गई.जिनमें 5 लोग एक ही परिवार से थे.घटना के बाद गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया.गांव में पीएसी की भी तैनाती की गई है. बताया जा रहा है कि एक पक्ष के शख्स की हत्या के बाद उसके पक्ष वालों ने दूसरे पक्ष के पूरे परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई.इस खूनी संघर्ष की वजह बना जमीन का एक टुकड़ा. जमीन की कीमत करीब 2 करोड़ 40 लाख रुपये बताई जा रही है.