Congress MP धीरज साहू के ठिकानों से करीब 300 करोड़ जब्त,बीजेपी हमलावर

Times Now Digital

Updated Dec 9, 2023, 20:33 IST

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू इन दिनों सबसे ज्यादा सुर्खियों में हैं. मामला कैश कांड से जुड़ा है. रांची में मौजूद उनके आवास पर आयकर विभाग की छापेमारी शनिवार को चौथे दिन भी जारी रही. झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के विभिन्न ठिकानों में चल रही छापेमारी को लेकर आयकर विभाग की ओर से अभी तक आधिकारिक रूप से जब्त कैश, जेवरात और संपत्ति के बाकी कागजात को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन ठिकानों से 300 करोड़ रुपये कैश मिले, जिसकी गिनती करने में अभी और दो दिनों का वक्त लगेगा. धीरज साहू के मुद्दे पर बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर है.