Chit Fund : Subrata Roy ने 10-10 रुपये लेकर फैलाया था अपना इतना बड़ा कारोबार

Times Now Digital

Updated Nov 18, 2023, 16:19 IST

Chit Fund : Subrata Roy Subrata Roy ने 10-10 रुपये लेकर फैलाया था अपना इतना बड़ा कारोबार. सुब्रत रॉय ने जो सहारा समूह स्थापित किया वह किसी जमाने में आवास, मनोरंजन, मीडिया, खुदरा और वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा था और उसकी तूती बोल रही थी. सहारा समूह के पास लंदन से लेकर न्यूयॉर्क तक होटल थे, अपनी एयरलाइन थी और आईपीएल से लेकर फॉर्मूला 1 टीम थी. यही नहीं, सहारा समूह भारतीय क्रिकेट टीम को भी स्पॉन्सर करती थी. कंपनी भवन-निर्माण से लेकर वित्तीय सेवाएं, अर्बन डेवलपमेंट, म्युचुअल फंड और लाइफ इंश्योरेंस जैसे सेक्टर तक अपने हाथ बढ़ा चुकी थी.