Chandrayan 3 ने चांद की सतह पर महसूस किया भूकंप

Times Now Digital

Updated Sep 1, 2023, 14:06 IST

Chandrayan 3 ने चांद की सतह पर भूकंप को महसूस किया है. चंद्रयान-3 को आज चांद की सतह पर पहुंचे हुए पूरे नौ दिन बीत गए हैं. विक्रम लैंडर से बाहर निकलकर रोवर प्रज्ञान चांद की सतह का भ्रमण कर रहा है. इस दौरान उसने कई तत्वों की खोज कर ली है. चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर पर लगे इंस्ट्रूमेंट ऑफ लूनर सीस्मिक एक्टिविटी पेलोड ने चंद्रमा की सतह पर भूकंप की प्राकृतिक घटना को रिकॉर्ड किया है. 31 अगस्त को इसरो ने बताया कि ये भूकंप 26 अगस्त को आया था. इसरो भूकंप के सोर्स की जांच कर रहा है.