जिस Muslim लड़की के बारे में कह रहे Pakistan से भागकर आई उसका पूरा सच क्या ?

Times Now Digital

Updated Sep 26, 2023, 14:49 IST

पिछले दिनों सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ ये खबर फैल गई के पाकिस्तान के कराची की रहने वाली एक 17 साल की लड़की यूपी के मुरादाबाद पहुंची है.पता चला कि ट्रेन में सफर के दौरान उसका सभी सामान और उसके डॉक्यूमेंट चोरी हो गए. उसी ट्रेन में सवार निखिल नाम के एक यात्री जो खुद को समाजसेवी बता रहा है युवती की मदद के लिए आगे आया उसने जीआरपी को इस पूरी घटना की जानकारी दी. जो लड़की खुद को पाकिस्तानी बता रही थी वो निखिल को देहरादून से मुरादाबाद आते समय ट्रेन में मिली थी.निखिल ने सोचा की क्यों न उसकी मदद की जाए. मामला जीआरपी के पास पहुंचा जिसके बाद जांच शुरू हुई. जांच में पता चला कि लड़की मेरठ कोतवाली क्षेत्र की है.वो 3 दिन पहले घर से लापता हुई थी. लड़की दिमागी तौर पर कमजोर है अब मामला संज्ञान में आने के बाद और जांच पूरी होने के बाद लड़की के घरवाले उसे अपने साथ घर ले गए हैं.