ओडिशा में बड़ा ट्रेन हादसा होने से बचा, एक ही ट्रैक पर आ गईं 4 ट्रेनें; देखें Video

Pranjul Srivastava

Updated Jul 26, 2024, 22:28 IST

ओडिशा के भुवनेश्वर से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। जहां लिंगराज स्टेशन पर एक पटरी पर चार ट्रेन आ गई, जिसके बाद हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक ट्रेन ट्रैक पर खड़ी है और उसके पीछे धीरे-धीरे तीन ट्रेन आ गईं। इससे पहले भुवनेश्वर में एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरने की घटना सामने आई थी। भुवनेश्वर में मालगाड़ी के पटरी से उतरने की घटना सुबह आठ बजे के करीब हुई थी। इसमें भी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।