'स्लीप मोड' में Rover Pragyan, 22 सितंबर का इंतजार शुरु

Times Now Digital

Updated Sep 3, 2023, 09:20 IST

ISRO का मिशन मून Chandrayaan-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिग के बाद से ही Rover Pragyan ने अपना काम शुरू कर दिया था। शनिवार को ISRO ने ट्वीट कर जानकारी दी की रोवर प्रज्ञान ने अपना काम पूरा कर लिया है, जिसके बाद उसे स्लीप मोड में सेट किया गया है। साथ ही बताया की सोलर पैनल को रोवर को ऐसी दिशा में रखा गया है कि 22 सितंबर 2023 को जब सूर्योदय होगा तो सूर्य का प्रकाश सौर पैनलों पर पड़े।