YRKKH Update: पोद्दार परिवार के आगे उठाया चारु की मौत से पर्दा, सदमें में डूबे में सभी

Khushboo Dogra

Updated Jul 24, 2025, 15:32 IST

YRKKH Update: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के 24 जुलाई के एपिसोड में आज दिखाया जाएगा कि अभीर बंसल और पोद्दार परिवार को बताएगा कि चारु की मौत हो चुकी है। चारु को फ़ोर्थ स्टेज कैंसर था और उसने इसलिए परिवार को नहीं बताया क्यूँकि वो चाहती थी कृष की शादी हो जाए। सभी चारु की मौत की खबर सुन सदमें में चल जाएंगे। दूसरी तरफ अरमान अभिरा को जल्द से जल्द सच बताने का फैसला लेगा। अभिरा पुकी को छीन ना ले ऐसे में गीतांजली मायरा को अपने साथ माउंट आबू ले जाएगी। जल्द ही अपकमिंग एपिसोड में अंशुमन मायरा का सच अभिरा को बताएगा।