रामायण के लिए यश बढ़ाएंगे 15 किलो वजन, पहनेंगे असली सोने के कपड़े

archana vashisht

Updated May 21, 2024, 17:33 IST

नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म रामायण चर्चा में बनी हुई है। खबरे तेज हैं कि रामायण में रावण के किरदार के लिए यश अपना वजन बढ़ा रहे हैं। वह फिल्म के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और रावण के किरदार में ढलने के लिए वजन पर ध्यान दे रहे हैं। यही नहीं खबर यह भी सामने है कि वह फिल्म में असली सोने से बने कपड़े पहनने वाले हैं।