बिग बॉस 19 में चार चांद लगाने आएंगे WWE के 'अंडरटेकर', मेकर्स ने फेका बड़ा दांव

Times Now Navbharat Digital

Updated Aug 22, 2025, 11:17 IST

टीवी का सबसे ज्यादा टीआरपी कमाने वाला शो 'बिग बॉस 19' का प्रीमियर 24 अगस्त को क्लर्स पर होने वाला है। कई सालों से बिग बॉस के घर में दर्शकों को एक से एक सितारों को देखने का मौका मिला है। लेकिन इस सीजन में यह पहली बार होगा, जहां फैंस को इंटरनेशनल सेलिब्रिटी भी देखने को मिलेंगे। जी हां रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार के बिग बॉस 19 में WWE के लेजेंड 'अंडरटेकर' और बॉक्सिंग लेजेंड 'माइक टायसन' गेस्ट के रुप में शो को चार चांद लगाने आएंगे। मेकर्स ने इस बार शो को नंबर-1 बनाने के लिए काफी जद्दोजहद किए हैं।