Sam Bahadur song Banda OUT: सैम मानेकशॉ बनकर विक्की कौशल ने संभाली कमान, देखें वीडियो

Lalit Kumar

Updated Nov 22, 2023, 11:27 IST

Sam Bahadur song Banda OUT: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म 'सैम बहादुर' की रिलीज डेट अब नजदीक आ रही है। ऐसे में अब मेकर्स ने 'सैम बहादुर' का नया गाना 'बंदा' यूट्यूब पर रिलीज कर दिया है। इस गाने में सैम मानेकशॉ के रोल में विक्की कौशल सेना की कमान संभालते नजर आ रहे हैं। इस गाने को शंकर महादेवन ने गाया है। फिल्म 1 दिसंबर के दिन रिलीज होगी। इसका निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। विक्की कौशल के अलावा फिल्म में फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा भी अहम भूमिकाओं में हैं। यहां देखिए गाने का वीडियो...