Urfi Javed ने असिस्टेंट के पैरों से ढका बदन, वीडियो देख चढ़ा लोगों का पारा

ashna malik

Updated Nov 18, 2023, 17:06 IST

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपने ड्रेसिंग सेंस के लिए काफी चर्चा में रहती हैं। उर्फी जावेद ने खाने की चीजों से लेकर घर के सामान तक से अपनी ड्रेस बना रखी है। यहां तक कि वह मोबाइल और पेपर से भी अपना बदन ढक चुकी हैं। लेकिन हाल ही में वायरल हो रही फोटो और वीडियो में तो उर्फी जावेद ने हदें ही पार कर दीं। दरअसल, उर्फी जावेद ने हाल ही में फोटोशूट कराया, जिसमें वह असिस्टेंट के पैरों से बदन ढकती दिखाई दीं। उर्फी जावेद का यह रूप देख फैंस का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें जमकर फटकार लगाई। बता दें कि उर्फी जावेद पहले भी अपनी खराब ड्रेसिंग सेंस के कारण लोगों के निशाने पर आ चुकी हैं।