Tiger 3 Review: सिनेमाघरों से निकलते ही फैंस ने बताई 'टाइगर 3' की सच्चाई, कैमरे के सामने कही ये बात

ashna malik

Updated Nov 12, 2023, 17:36 IST

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की 'टाइगर 3' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। सलमान खान और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म में इमरान हाशमी ने भी मुख्य भूमिका अदा की है। खास बात तो यह है कि सलमान खान की 'टाइगर 3' में शाहरुख खान और ऋतिक रोशन का भी कैमियो देखने को मिलेगा। 'टाइगर 3' रिलीज के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। ट्विटर से लेकर बाकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी 'टाइगर 3' ही छाई हुई है। वहीं हाल ही में जूम ने फिल्म को लेकर लोगों से उनकी राय जानने की कोशिश की है। खास बात तो यह है कि हर किसी के मुंह से सलमान खान की 'टाइगर 3' की तारीफ ही हो रही है। बता दें कि 'टाइगर 3' की एडवांस बुकिंग भी जोरों-शोरों पर हुई थी।