The Great Indian Kapil Show का नया प्रोमो हुआ आउट, एड शिरिन समेत ये सितारे आएंगे नजर

Priyanka Jha

Updated May 19, 2024, 20:05 IST

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया प्रोमो आउट हो गया है। शो के प्रोमो को दर्शकों का धमाकेदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बार शो में हॉलीवुड पॉप सिंगर एड शिरिन, जाह्नवी कपूर, राजकुमार राव, अनिल कपूर समते कई गेस्ट नजर आने वाले हैं। एड शिरिन प्रोमो में लाइव परफॉर्मेंस देते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने पुष्पा का फेमस डायलॉग झुकेगा नहीं साला बोलते हुए नजर आए। इसके अलाव शो पर जाह्नवी कपूर राजकुमार राव के साथ पहुंची थी। फेमस प्लेयर सानिया मिर्जा, मैरी कॉम भी नजर आएंगी। अनिल कपूर और फराह खान भी शो में चार चांद लगाने के लिए पहुंचेंगे। शो के प्रोमो ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।