Ikka First Look: सनी देओल और अक्षय खन्ना दोनों ही इन दिनों सफलता के रथ पर सवार हैं और दर्शक इन्हें जमकर प्यार दे रहे हैं। जहां सनी पाजी की बॉर्डर 2 दर्शकों के बीच में धमाल मचा रही है तो वहीं अक्षय खन्ना की धुरंधर की धाकड़ दहाड़ अब तक लोगों के कानों में गूंज रही है। इन दोनों कलाकारों को दर्शक लम्बे समय से एक फिल्म में देखा चाह रहे थे, जो सपना आखिरकार पूरा हो गया है। नेटफ्लिक्स की इक्का में ये दोनों कलाकार एक साथ दिखाई देंगे। मेकर्स ने इक्का का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है, जिसने इंटरनेट पर धमाका कर दिया है।