Suhana Khan सहित इन स्टार किड्स ने दुनियाभुलाकर की पार्टी, रात भर रहे जश्न में चूर

ashna malik

Updated Oct 28, 2023, 18:54 IST

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार हैं। जल्द ही उनकी 'द आर्चीज' रिलीज होने वाली है। लेकिन इन सबसे इतर सुहाना खान हाल ही में बी-टाउन की पार्टी के कारण चर्चा में आ गई हैं। इस पार्टी में सुहाना खान, खुशी कपूर, सारा अली खान, जाह्नवी कपूर और अलाया एफ जैसे स्टार किड्स के साथ-साथ सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर भी शामिल हुईं। पार्टी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें स्टार किड्स जश्न में चूर दिखाई दिये। स्टार किड्स के खास दोस्त ओरी भी पार्टी में नजर आए। खास बात तो यह है कि इस बी-टाउन की पार्टी में जाह्नवी कपूर ने अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ एंट्री की थी।