Splitsvilla X5 फेम दिग्विजय सिंह राठी की पार्टी में नहीं नजर आईं कशिश कपूर, बोले- मैंने इनवाइट...

ashna malik

Updated Aug 17, 2024, 15:42 IST

'स्प्लिट्सविला 15' फेम दिग्विजय राठी ने भले ही शो में ट्रॉफी नहीं जीती है। लेकिन इसके बाद भी उन्हें लोगों का भरपूर प्यार मिला है। दिग्विजय राठी ने इस चीज की खुशी में पार्टी का भी आयोजन किया, जिसमें इंडस्ट्री के कई नामी सितारों ने शिरकत की। दिग्विजय राठी ने कहा कि उन्होंने भले ही ट्रॉफी नहीं जीती, लेकिन लोगों का उन्हें भरपूर प्यार मिला। हालांकि उनकी पार्टी में कशिश कपूर नजर नहीं आईं। इसपर दिग्विजय सिंह राठी ने बताया कि मैंने उसे बुलाया है, क्योंकि और भी बहुत सारी चीजें यहां पर चल रही हैं। बता दें कि कशिश कपूर को काफी ट्रोल किया गया था।