Sonam Kapoor को बेटे के जन्म के बाद लगा था गहरा सदमा, लंबे वक्त तक रही थीं परेशान

ashna malik

Updated Apr 27, 2024, 15:33 IST

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनम कपूर लंबे समय से फिल्मी दुनिया से दूर हैं। सोनम कपूर ने साल 2022 में बेटे वायू को जन्म दिया था। उनके लिए प्रेग्नेंसी का वक्त बेहद खास तो था ही। लेकिन बेटे को जन्म देने के बाद सोनम कपूर को गहरा सदमा लगा था। सोनम कपूर ने इस बात का खुलासा खुद किया है। उनका कहना है कि बच्चे के जन्म के बाद उनका वजन करीब 32 किलोग्राम बढ़ गया था, जिससे वह हद से ज्यादा परेशान हो गई थीं। पूरे दिन सोनम कपूर के दिमाग में केवल इसी से जुड़ी चीजें घूमती रहती थीं।