Sonakshi Sinha ने फ्लॉन्ट किया शौहर जहीर के नाम का मंगलसूत्र, लाल जोड़े में खिलीं एक्ट्रेस

ashna malik

Updated Oct 22, 2024, 15:25 IST

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपने अंदाज से हमेशा ही सुर्खियां बटोरी हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने इसी साल जहीर इकबाल संग शादी रचाई थी और इस बार उन्होंने अपना पहला करवाचौथ भी मनाया। सोनाक्षी सिन्हा ने करवाचौथ के मौके पर लाल जोड़ा पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लगीं। सोनाक्षी सिन्हा ने करवाचौथ से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर कीं, जिसमें वह अपना मंगल सूत्र फ्लॉन्ट करती नजर आईं। सोनाक्षी सिन्हा की इन तस्वीरों को लेकर फैंस भी उनकी खूब तारीफें कर रहे हैं। बता दें कि सोनाक्षी और जहीर ने कोर्ट मैरिज की थी।