बॉलीवुड एक्ट्रेस एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) को लेकर अभी हाल ही में एक कमेंट वायरल हुआ था, जिसमें कपल के तलाक की बात की गई थी। अब इसको लेकर सोनाक्षी सिन्हा ने रिएक्शन दिया है। यूजर ने लिखा 'आपका तलाक भी करीब ही है।' एक्ट्रेस ने रिप्लाई देते हुए लिखा, 'पहले तेरी मम्मी पापा करेंगे, फिर हम.. प्रॉमिस।' सोनाक्षी सिन्हा का ये कमेंट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।