तलाक के बाद पहली बार साथ आए Sohail Khan और Seema Sajdeh, बेटे की खातिर उठाया बड़ा कदम

ashna malik

Updated Jun 21, 2024, 20:25 IST

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सोहेल खान और सीमा सजदेह ने साल 2022 में 24 साल की शादी खत्म करने का फैसला किया था। दोनों के तलाक से फैंस को भी झटका लगा था। वहीं तलाक के बाद सोहेल खान और सीमा सजदेह पहली बार साथ दिखाई दिये। दोनों ने बेटे के बर्थडे पर साथ आने का फैसला किया। सोहेल खान और सीमा सजदेह का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों बेटे के जन्मदिन पर साथ दिखाई दिये। बता दें कि सोहेल खान और सीमा सजदेह से पहले अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा भी अपने बेटे अरहान खान की खातिर कई बार साथ नजर आए हैं।