Shah Rukh Khan की Dunki एक दिन पहले ही हो जाएगी रिलीज! राजकुमार ईरानी ने चली ये चाल

Times Now Digital

Updated Sep 27, 2023, 14:09 IST

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म डंकी 22 दिसंबर 2023 को इंडिया में रिलीज होने वाली है। अब प्रभास की फिल्म सालार भी इसी दिन रिलीज हो सकती है। जिसके बाद अब राजकुमार ईरानी ने एक नया मास्टरप्लान बना लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म एक दिन पहले यानी 21 दिसंबर 2023 को ही दुनियाभर में रिलीज हो सकती है। आइए इस अपडेट पर एक नजर डालते हैं।