Anant-Radhika के वेडिंग बैश से इस वजह से दूर से Shah Rukh Khan

Priyanka Jha

Updated Jul 9, 2024, 19:43 IST

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। एक्टर भले ही कितने ही बिजी क्यों ना हो। लेकिन परिवार के लिए टाइम निकाल ही लेते हैं। किंग खान अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के वेडिंग फंक्शन में भी नजर नहीं आए। अब इसकी वजह सामने आ गई है। किंग खान इन दिनोंं अपने परिवार के साथ न्यू यॉर्क में क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। एक्टर की हाल ही में बेटी सुहाना के साथ तस्वीरें सामने आई हैं। किंग खान अपनी बेटी के साथ क्लोज बॉन्ड शेयर करते हैं। एक्टर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। परिवार की वजह से एक्टर ने अंबानी की पार्टी को स्किप किया है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो किंग खान बेटी के साथ एक्शन थ्रिलर फिल्म किंग में नजर आएंगे। फैंस बाप-बेटी को साथ में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।