Sawaal Puchdi Song: हनी सिंह-बोहेमिया ने किया कोलेबोरेशन, साथ मिलकर बोले "कुड़िया सवाल पूछदी..."

Rahul Sharma

Updated Nov 26, 2025, 11:58 IST

Sawaal Puchdi Song: कुछ साल पहले एक दौर था जब लोग बोहेमियां और हनी सिंह के दुश्मनों के तौर पर देखते थे लेकिन वक्त के साथ न केवल ये दोनों बदले हैं बल्कि इन दोनों ने दुश्मनी भी खत्म कर दी है। आज के बोहेमियां और हनी सिंह दोस्त हैं और ये दोस्त लेकर आए हैं स्वैग पूछदी गाना जो यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। इस गाने में दोनों का स्वैग कमाल का है, जो दर्शकों और म्यूजिक लवर्स को जरूर भाएगा। नए-नए कलाकारों के बीच हनी सिंह और बोहेमियां जिस तरह से नए अवतार में सामने आए हैं, वो बताता है कि वक्त बदलता है लेकिन लीजेंड्स उसे भी अपना बना ही लेते हैं।