बेबी जॉन में होगा सलमान खान का कैमियो? जापान में रिलीज हुई 'जवान'

Abhay

Updated Jul 3, 2024, 21:41 IST

बॉलीवुड के जान-माने स्टार शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' इंडिया के बाद अब जापान में धमाल मचाने वाली हैं। फिल्म को जापान में रिलीज किया जा रहा है। शाहरुख खान की इस फिल्म को इंडिया में काफी पसंद किया गया था। तो वहीं सलमान खान का नाम वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म 'बेबी जॉन' से जोड़ा जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'बेबी जॉन' में सलमान खान कैमियो कर सकते हैं। लेकिन इसको लेकर अधिकारिक खबर सामने आना बाकी है। सलमान खान इस फिल्म से पहले शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' में कैमियो कर चुके हैं।