क्या बदल गई है सलमान खान की टाइगर 3 की रिलीज डेट, जानें सच्चाई?

प्रियंका झा

Updated Oct 15, 2023, 23:35 IST

सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 को लेकर बज बना हुआ है। फिल्म पहले 10 नवंबर को रिलीज होने वाली थी। लेकिन मेकर्स ने अब रिलीज डेट को बदल दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, टाइगर 3 अगले महीने 3 नवंबर को रविवार को रिलीज होगी। मेकर्स का मानना है कि दिवाली से पहले फिल्म को रिलीज करना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक रिलीज डेट को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। टाइगर 3 में सलमान के साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में हैं।