बॉलीवुड सुपरस्टार Salman Khan एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में अस्पताल के बाहर पापाराज़ी पर नाराज़ होने और क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करने के बाद अब एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां पापाराज़ी सलमान खान से माफी मांगते नजर आए। इस दौरान सलमान ने मुस्कुराते हुए कहा – “ज़रा जोर से बोलो सॉरी!” और फिर माहौल हल्का हो गया। फैंस को सलमान का ये अंदाज़ काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर जमकर चर्चा हो रही है