रोहित शेट्टी की Indian Police Force का ट्रेलर हुआ आउट, धांसू एक्शन करते दिखे शिल्पा और सिद्धार्थ

प्रियंका झा

Updated Jan 5, 2024, 15:46 IST

Indian Police Force Trailer Out: रोहित शेट्टी की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स का ट्रेलर आउट हो गया है। सीरीज के ट्रेलर ने फैंस का दिल जीत लिया है। इस सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय मुख्य भूमिका में हैं। सीरीज में सिद्धार्थ और शिल्पा शेट्टी दमदार एक्शन सीन्स करते हुए नजर आ रहे हैं। सिद्धार्थ इंडियन पुलिस फोर्स से ओटीटी में डेब्यू कर रहे हैं। सीरीज की कहानी दिल्ली में हुए आंतकी हमले पर आधारित है। विवेक ओबेरॉय लंबे समय बाद स्क्रीन पर नजर आए है। सीरीज को फैंस का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। ये सीरीज अमेजन प्राइम पर 19 जनवरी को स्ट्रीम होगी।