Reliya Song: रितेश पांडे भोजपुरी सिनेमा के बेहतरीन एक्टर और सिंगर है, जिनके गाने उनके फैन्स को काफी पसंद आते हैं। कुछ घंटों पहले रिलीज हुआ रितेश पांडे का 'रेलिया' गाना यूट्यूब की दुनिया में धमाल मचा रहा है। इस गाने में रितेश पांडे के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस डिंपल सिंह नजर आ रही हैं। डिंपल सिंह ने इस गाने में जोदार डांस किया है। गाने के बोल निक्की निहाल ने लिखे हैं जबकि इसका म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। गाने का निर्देशन असलम खान ने किया है। आइए देखें ये वीडियो...