Ravi Shastri ने एक्स गर्लफ्रेंड अमृता सिंह संग हुए इम्बैरेसिंग मोमेंट का खुलासा, पुराना वीडियो हुआ वायरल

Priyanka Jha

Updated Aug 9, 2024, 22:28 IST

पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री का पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में क्रिकेटर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड संग हुए इम्बैरेसिंग मोमेंट का जिक्र किया था। उन्होंने बताया कि जब मैं अपनी गर्लफ्रेंड अमृता से पहली बार मिला था तो मैं 10 मिनट तक कुछ नहीं बोला था। वो लगातार बोल रही थी। मैं लड़कियों से बात करने में शर्मिला था। मेरे लिए ये बहुत ही इम्बैरेसिंग मोमेंट था। दोनों के अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ने सगाई कर ली थी। लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए। रवि शास्त्री से अलग होने के बाद एक्ट्रेस ने सैफ अली खान से शादी कर ली थी।