Ishq Jalakar - Karvaan: रिलीज हुआ धुरंधर का धांसू गाना, रणवीर सिंह ने उड़ाया गर्दा

Kumar Sarash

Updated Nov 25, 2025, 17:10 IST

Dhurandhar Song Ishq Jalakar- Karvaan: रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म धुरंधर का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन माधवन नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म धुरंधर का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए थे। इस बीच फिल्म का नया गाना कारवां रिलीज हो गया है। इस गाने को सुनकर लोग मस्त हो गए हैं। ये गाना यूट्यूब की दुनिया में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। बता दें कि रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं।