बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर ने अपनी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म 'एनिमल' में नजर आएंगे। इसके अलावा वह इन दिनों 'रामायण' की तैयारी में भी लगे हुए हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में दिखाई देंगे। लेकिन खास बात तो यह है कि मूवी के लिए रणबीर कपूर ने अपने आप को बदलने का फैसला किया है। दरअसल, 'रामायण' की खातिर रणबीर कपूर जल्द ही नॉनवेज और शराब को त्याग देंगे। वह भगवान राम का किरदार निभाने के लिए अपने आप को पूरी तरह उस परिप्रेक्ष्य में डालने की कोशिश करेंगे। बता दें कि रणबीर कपूर की 'रामायण' में सनी देओल की एंट्री भी हो सकती है।