Ranbir Kapoor ने लिप्स्टिक वाले बवाल पर दिया करारा जवाब, 'टॉक्सिक पति' कहे जाने पर भी तोड़ी चुप्पी

ashna malik

Updated Oct 25, 2023, 18:44 IST

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर ने अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन एक्टर कई बार अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर आ जाते हैं। कुछ दिनों पहले आलिया भट्ट ने अपने एक वीडियो में बताया था कि वह जब भी लिपस्टिक लगाती हैं तो रणबीर कपूर उसे साफ करने के लिए कह देते हैं, क्योंकि उन्हें एक्ट्रेस के नेचुरल लिप्स पसंद हैं। आलिया भट्ट के इस बयान के बाद फैंस के बीच बवाल मच गया था। उन्होंने रणबीर कपूर को 'टॉक्सिक पति' का टैग दिया था, साथ ही एक्टर के लिए रेड फ्लैग जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल किया था। इस मामले पर अब खुद रणबीर कपूर ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने 'टॉक्सिक पति' कहने वालों को भी करारा जवाब दिया है।