'रामायण' के लिए जिम खूब पसीना बहा रहे हैं रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने दिया क्यूट रिएक्शन

Abhay

Updated Jun 7, 2024, 19:53 IST

बॉलीवुड के जाने-माने स्टार रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणबीर कपूर जिम में मेहनत करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में रणबीर कपूर के फिटनेस ट्रेनर ने शेयर किया है। इस वीडियो को रणबीर कपूर के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो पर अब आलिया भट्ट का रिएक्शन भी सामने आ गया है। आलिया भट्ट का वीडियो पर दिया रिएक्शन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।