रश्मिका मंदाना कर रही हैं विजय देवरकोंडा को डेट, रणबीर कपूर ने रिलेशनशिप को किया कंफर्म

Times Now Digital

Updated Nov 25, 2023, 18:52 IST

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म एनिमल को प्रमोट कर रहे हैं। प्रमोशन के दौरान एक्टर ने हिंट दिया कि रश्मिका और विजय देवरकोंडा एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। पिछले कुछ समय से दोनों की डेटिंग की खबरें सामने आ रही थी। रणबीर ने दोनों के डेटिंग को कंफर्म किया है। दरअसल रश्मिका और रणबीर अपने फिल्म के प्रमोशन के लिए नंदमुरी बालकृष्ण के टॉक शो में पहुंचते हैं। शो पर नंदमुरी फिल्म के डायरेक्टर संदीप वांगा रेड्डी से विजय देवरकोंडा को कॉल करने के लिए कहते हैं। लेकिन विजय कॉल नहींं उठाते हैं। इस पर रणबीर रश्मिका को छेड़ते हुए कहते हैं कि तुम कॉल करो। रश्मिका शर्माने लगती हैं। एक्ट्रेस विजय को कॉल करती हैं और वो फोन उठा लेते हैं।