निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को लिप किस करते शेयर कीं तस्वीरें, मिनटों में हुई वायरल

Abhay

Updated Jul 18, 2024, 19:07 IST

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक नाम कमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की अभी हाल ही में कुछ फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस संग रोमांटिक अंदाज में नजर आईं। कपल की लिप किस करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की इस तस्वीर पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।