माँ आनंद शीला की बायोपिक करने पर मुसबीत में फंसी प्रियंका चोपड़ा, ओशो की टीम ने भेजा नोटिस

archana vashisht

Updated Nov 2, 2023, 19:29 IST

प्रियंका चोपड़ा जल्द ही ओशो की भक्त माँ आनंद शीला की बायोपिक में नजर आने वाली हैं। लेकिन इस के चलते एक्ट्रेस पर एक और संकट आ गया है। दरअसल माँ आनंद शीला ने प्रियंका चोपड़ा पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि मैं नहीं चाहती की प्रियंका मेरी बायोपिक में काम करें, मैंने इसके लिए उन्हें लीगल नोटिस भी भेजा था। उन्होंने आगे कहा कि मेरी ही बायोपिक के लिए मुझ से कोई भी आज्ञा नहीं ली गई। प्रियंका चोपड़ा के रोल पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि मैं आलिया भट्ट को अपने किरदार में देखना चाहती हूं क्योंकि मैं जवानी के समय में उन जैसी ही दिखती थी।