साउथ के सुपरस्टार प्रभास बॉक्स ऑफिस पर फिर से कब्जा करने के लिए तैयार हैं। प्रभास के खाते में कई फिल्में ऐसी हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने का काम करेंगी। इस लिस्ट में उनकी 'कल्की' की सीक्वल तो है ही। साथ ही इसके अलावा वह 'सालार 2' में भी नजर आने वाले हैं। प्रभास की फिल्मों की लिस्ट यहीं खत्म नहीं होती है। इसके अलावा बाहूबली स्टारर 'स्पिरिट' में मुख्य भूमिका निभाते दिखाई देंगे। वहीं अपने जन्मदिन पर भी प्रभास ने दो फिल्मों का ऐलान किया, जिसमें 'द राजा साहब' और 'फौजी' शामिल है।