परिणीति चोपड़ा ने दिया बेटे को जन्म, पिता बने राघव चड्ढा

Khushboo Dogra

Updated Oct 19, 2025, 22:43 IST

परिणीति चोपड़ा ने आज छोटी दिवाली के मौके पर अपनी पहली संतान को जन्म दिया। पति राघव चड्ढा और परी एक बेबी बॉय के माता-पिता बने गए और ये गुड न्यूज उन्होंने खुद अपने फैंस को दी। परिणीति चोपड़ा को आज सुबह ही दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रियंका चोपड़ा से लेकर कई बॉलीवुड सेलेब्स और राजनेता परिणीति और राघव को बच्चे की बधाई दे रहे हैं। इसी साल अगस्त में कपल ने प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। शादी के 3 साल बाद परिणीति चोपड़ा की गोद भर गई।