पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर फूटा करण कुंद्रा सहित इन सितारों का गुस्सा, बोले- ढूंढो उन्हें और मारो

ashna malik

Updated Apr 24, 2025, 11:57 IST

पहलगान में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। पहलगाम में आतंकवादियों ने पर्यटकों को अपना निशाना बनाया था। हमले में 28 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। वहीं दूसरी ओर कई लोग घायल भी हुए हैं। पहलगाम आतंकी हमले को लेकर हिना खान से लेकर करण कुंद्रा जैसे कई टीवी स्टार्स ने सोशल मीडिया पर आक्रोश जाहिर किया है। करण कुंद्रा ने अपनी पोस्ट में आतंकियों को ढूंढने और मारने की मांग की। वहीं पहलगाम घटना पर हिना खान फूट-फूटकर रोती नजर आईं। इससे इतर फरमान हैदर, शोएब इब्राहिम और देवोलीना भट्टाचार्जी जैसे कई स्टार्स ने भी इसपर पोस्ट शेयर की है।