नोरा फतेही का ब्राइडल लुक हुआ वायरल, अनुष्का ने विराट की फोटो पर किया क्यूट कमेंट

Abhay

Updated Jul 4, 2024, 21:13 IST

बॉलीवुड के जानी-मानी एक्ट्रेस नोरा फतेही का ब्राइडल लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। नोरा के इस लुक को देखने के बाद फैंस देखते ही रह गए। इसके अलावा अनुष्का शर्मा का एक कमेंट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जो एक्ट्रेस ने विराट कोहली और उनके परिवार की तस्वीर पर किया है। टी20 विश्व कप जीतने के बाद विराट अपनी बहन भाई और जीजा से मिले। जिसकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर पर अनुष्का शर्मा ने दिल वाला इमोजी बनाया है।