बच्चे पैदा नहीं करना चाहते ये TV स्टार्स, लम्बे वक्त से हैं बेऔलाद

Rahul Sharma

Updated Nov 20, 2025, 18:23 IST

पिछले कुछ समय में समाज और दुनिया काफी बदली है। एक वक्त था जब लोग बच्चों के बिना परिवार और शादी को पूरा नहीं मानते थे लेकिन आज के दौर में ऐसे कई सारे कपल हैं जो बच्चों के बिना ही रहना चाहते हैं। बिग बॉस 19 में गौरव और उनकी पत्नी ने इस बारे में खुलकर बात की है, जिसके बाद हमने सोचा कि क्यों न टीवी के ऐसे कपल्स के बारे में बताएं जो शादी के सालों बाद भी बेऔलाद ही रहना पसंद करते हैं। इन्हें बच्चे पैदा करने की कोई जल्दबाजी नहीं है क्योंकि इन्हें फ्रीडम ज्यादा प्यारी है।