Neetu Kapoor ने बेटी दामाद के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे, साथ नहीं दिखे बेटे रणबीर और बहू आलिया

Priyanka Jha

Updated Jul 8, 2024, 21:52 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर ने अपना 66वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने अपने इस खास दिन को अपनी बेटी रिद्धिमा और दामाद के साथ मनाया। नीतू के जन्मदिन पर उनके बेटे रणबीर कपूर और बहू आलिया भट्ट नजर नहीं आए। सोशल मीडिया पर नीतू कपूर ने अपने बर्थडे का वीडियो शेयर किया है। बहू आलिया भट्ट ने सास नीतू कपूर के लिए उनके लिए प्यार भरा पोस्ट लिखा है। एक्ट्रेस ने लिखा कि आप मेरी ताकत हो। आप मेरे लिए सबकुछ हो। वहीं, करीना कपूर ने नीतू कपूर को खास अंदाज में बधाई दी। एक्ट्रेस को फैंस के साथ -साथ सेलेब्स भी जन्मदिन की ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस अभी भी फिल्मों में काम कर रही हैं। नीतू कपूर आखिरी बार जुगजुग जियो में नजर आई थीं। एक्ट्रेस ने अपने काम से दर्शकों का दिल जीत लिया था। काम के साथ-साथ आलिया